What is Volatile Memory?
![]() |
Volatile vs non-volatile memory |
Volatile Memory को हम Temporary Memory के नाम से भी जानते है। Volatile Memory उस memory को कहते है, जिनमे data को store करने के लिए power supply का होना जरुरी होता है। अगर volatile memory को power supply या electricity न मिले तो उसमे data को store नहीं किया जा सकता है। उदहारण के लिए, RAM (Random Access Memory) एक volatile memory होती है। जब तक आपका computer On रहता है, तब तक इसमें data store रहता है लेकिन जैसे ही आपने अपने कंप्यूटर को shut down किया तब RAM में से सारा data erase हो जाता है।
वोलेटाइल मेमोरी बहुत ही fast memory होती है और इसलिए हम इसे अपने कंप्यूटर के RAM के लिए और Cache Memory के लिए इस्तेमाल करते है।
Volatile Memory बहुत ही fast और temporary memory होती है उसके साथ ही यह मेमोरी काफी महंगी भी होती है। Volatile Memory महंगी तो है ही उसके साथ – साथ यह मेमोरी की space भी बहुत कम होती है। जैसे की हमारे कंप्यूटर की RAM का size normally 4GB या 8GB तक हो सकता है।
What is Non-Volatile Memory?
Non-Volatile Memory वो मेमोरी होती है, जिनमे power supply न होने पर भी data erase नहीं होता। इन memory को permanent memory भी कहते है। Non-Volatile memory में जो data रहता है वो permanent रहता है जब तक की हम उस data को खुद से delete न करे। उदहारण के लिए, हमारे कंप्यूटर की hard disk एक non-volatile memory होती है। अगर हम hard disk में किसी भी data को store करेंगे और फिर कंप्यूटर को shut down भी करदे तब भी हमारा data hard disk में save रहेगा और फिर कंप्यूटर चालू करने पर हम उस data को hard disk से read/write कर सकेंगे।
Non-volatile memory एक slow memory होती है। लेकिन इन मेमोरी की space capacity बहुत ज्यादा होती है। जैसे की हमारे कंप्यूटर की hard disk का size normally 500GB या 1TB तक सकती है।
ROM (Read only Memory) भी एक Non-Volatile memory का उदहारण है, जिसमे हमारे कंप्यूटर का BIOS (Basic Input Output System) होता है, जो की हमारे कंप्यूटर को properly start करने और हमारे कंप्यूटर में operating system को RAM में load करने में मदद करता है।
Difference between Volatile Memory and Non-Volatile memory
S.No | Volatile Memory | Non-Volatile Memory |
1. | Voaltile Memory वो मेमोरी होती है, जिसमे power supply के बंद होने पर memory से data erase हो जाता है। | Non-Volatile Memory वो मेमोरी होती है, जिसमे power supply के बंद होने पर भी मेमोरी से data erase नहीं होता है। |
2. | इन मेमोरी में data temporarily store रहता है। | इन मेमोरी में data permanently store रहता है। |
3. | यह मेमोरी non-volatile memory के मुकाबले ज्यादा तेज़ (fast) होती है। | यह मेमोरी volatile memory के मुकाबले slow होती है। |
4. | इस तरह की मेमोरी में आमतौर पर कम size की capactiy होती है, जैसे 4GB या 8GB तक। | इस तरह की मेमोरी में आमतौर पर ज्यादा size की space होती है, जैसे 500GB या 1TB (100GB) तक। |
5. | इस तरह की memory ज्यादा महंगी होती है। | इस तरह की memory कम महंगी होती है। |
6. | इस तरह की मेमोरी CPU के द्वारा direct access किया जाता है। | इस तरह की मेमोरी CPU के द्वारा direct access नहीं किया जाता है। |
7. | इस तरह की मेमोरी में वो data store रहता है जो CPU के द्वारा process किया जा रहा होता है। | इस तरह की मेमोरी में किसी भी तरह के data को store कर सकते है। |
8. | RAM और Cache memory इसके उदहारण है। | Hard Disk और ROM इसके उदहारण है। |
9. | इस तरह की मेमोरी आमतौर पर Memory Slots में लगाई जाती है। | इस तरह की मेमोरी आमतौर पर Motherboard पर लगाई जाती है। |