![]() |
Optical Disc |
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि optical disc क्या होता है और यह कितने प्रकार के होते है। साथ ही में optical disc drive क्या होता है और यह भी कितने प्रकार के होते है?
What is Optical Disc?
यह एक storage device होता है जो कि हमारे डाटा को permanently स्टोर करके रखता है। यह डाटा को 0 और 1 की form में स्टोर करता है और इस डाटा को read/write करने के लिए laser light का इस्तेमाल किया जाता है। इन storage devices को non-volatile memory भी कहते है। इसमें data काफी लम्बे समय तक सुरक्षित रहता है। ऑप्टिकल डिस्क काफी हलके और कम size के होते है। इन्हे secondary memory भी कहते है।
आज के समय में तीन तरह के ऑप्टिकल डिस्क इस्तेमाल किये जाते है – Compact disks (CD), Digital Versatile/Video Disks (DVD) और Blu-ray disks. इनमे से सबसे काम साइज की डिस्क Compact disks है और उससे ज्यादा साइज की डिस्क Digital Versatile Disks है और सबसे ज्यादा साइज की डिस्क Blu-ray disks होती है। Blu-ray disks आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ऑप्टिकल डिस्क है।
Who Invented optical Disc?
ऑप्टिकल डिस्क का आविस्कार 1960 के दसक में हुआ था और इनका नाम James T. Russell था जो कि एक american inventor थे। James T. Russell का जन्म 1931 हुआ था। ऑप्टिकल डिस्क में data को स्टोर करना काफी आसान है और इसको एक जगह से दूसरी जगह भी आसानी से ले जाया जा सकता है। यह Polycarbonate की मदद से बनाया गया है।
Size of Optical Disc
Optical Disc का diameter लगभग 7.6 cm से 30 cm यानी 3 इंच से 12 इंच तक के बीच हो सकता है। जिसमें 12 cm यानी 4.75 इंच एक सामान्य साइज होता है। एक सामान्य डिस्क की मोटाई लगभग 1.2 mm यानी 0.05 इंच मोटी होती है।
Storage Capacity of Optical Disc
एक Compact disk (CD) की Storage Capacity 680 MB होती है, वही एक Digital Versatile Disk (DVD) की Storage Capacity 4.7 GB होती है और वही एक Blu-ray disk की Storage Capacity 25 GB तक होती है जो कि इन सब ऑप्टिकल डिस्क से सबसे ज्यादा होती है।
Types of Optical Disc
ऑप्टिकल डिस्क तीन तरह की होती है -:
- Compact Disc (CD)
- Digital Versatile Disc (DVD)
- Blu-ray Disc
1. Compact Disc (CD)
Compact Disc एक optical disc होती है जिसमे हम अपने डाटा को permanently स्टोर करके रख सकते है। इसको read करने के लिए laser light का इस्तेमाल किया जाता है। CD में आप लगभग 700 MB तक के डाटा को स्टोर कर सकते है। यह पहले के समय काफी ज्यादा इस्तेमाल किये जाते थे। इसकी storage capacity floppy disc के मुकाबले काफी ज्यादा होती है लेकिन CD और blue-ray disc से कम होती है। CD को read और write करने के लिए हमे CD Drive का इस्तेमाल करना पड़ता है।
2. Digital Versatile Disc (DVD)
DVD का पूरा नाम Digital Versatile Disc होता है। DVD एक CD के मुकाबले ज्यादा data को स्टोर कर सकती है। इसकी storage capacity 4.7 GB, 8.5 GB या 20 GB तक हो सकती है।
इसकी storage capacity इसकी layers पर निर्भर करती है कि यह एक लेयर है, डबल लेयर, single side या डबल साइड डिस्क है।
DVD में भी CD की तरह ही data को store करने के लिए laser light का इस्तेमाल किया जाता है। हर एक layer पर डेटा को स्टोर किया जाता है। इस वजह से इनकी storage capacity दोगुनी (Double) बढ़ जाती है।
3. Blu-Ray Disc
Blu-Ray Disc एक ऑप्टिकल डिस्क होते है। इसमें हम काफी बड़े डाटा को आसानी से store कर सकते है। यह एक secondary memory होती है। इसमें हम HD videos को store करते है। इसको आज के समय में हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। DVD के बजाये ब्लू-रे डिस्क ज्यादा प्रचलित है क्योकि इसमें हम काफी ज्यादा मात्रा में data को स्टोर कर सकते है। एक layer DVD में 4.7 GB डाटा को स्टोर कर सकते है वही एक layer ब्लू-रे डिस्क में 25 GB तक के डाटा को स्टोर किया जा सकता है।
What is Optical Disc Drive?
Optical Disc Drive एक device होता है जिसकी मदद से हम optical disc को read या write कर सकते है। इसको Optical Rom भी कह सकते है। इसे read या write करने के लिए laser light का इस्तेमाल किया जाता है। अलग – अलग ऑप्टिकल डिस्क को read या write करने के लिए अलग – अलग Optical ROM का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे – CD के लिए CD-ROM का इस्तेमाल किया जाता है और DVD के लिए DVD-ROM का इस्तेमाल किया जाता है।