What is a Hard Disk?
![]() |
Hard Disk |
Hard disk एक secondary storage होती है। जिसमे हम अपने data को permanently store कर सकते है। hard disk को hard disk drive भी बोला जाता है।
Hard disk में हम large amount में data को store करके रख सकते है और कभी भी उस डाटा को देख भी सकते है। हार्ड डिस्क एक non-volatile memory होती है। इसका मतलब है कि अगर हार्ड डिस्क को power supply नहीं मिले तब भी इसका data erase नहीं होगा, इसलिए हम अपनी सभी जरुरी files हार्ड डिस्क में save करके रखते है और जरुरत पड़ने पड़ देख भी सकते है। hard disk बहुत पहले इस्तेमाल में होती आ रही है। हार्ड डिस्क हमे operating system, videos, music, games, word files, PDF files, आदि को रखने में मदद करती है।
Who Invented Hard Disk?
हार्ड डिस्क सबसे पहले IBM कंपनी ने बनाया था, जिसकी स्टोरेज क्षमता करीब 5 MB की थी और वजन लगभग 250 KG का था।
More About Hard Disk
Hard disk एक कंप्यूटर case के अंदर रखी जाती है और data cables जैसे PATA, SCSI and SATA की मदद से computer के motherboard से जुड़ी होती है।
Hard disk किसी भी दुसरे drive के मुकाबले कई ज्यादा data को store कर सकती है। जो पुराने hard disk हुआ करते थे, उनकी लगभग कई megabytes (MB) से लेकर कई gigabytes (GB) तक कि storage capacity होती थी।
आज के नए hard drive में कई gigabytes (GB) से लेकर कई terabytes (TB) तक कि storage size हो सकती है। समय के साथ – साथ, नई और बेहतर technology से hard disk की storage capacity को बढ़ाया जा रहा है।
आज के समय में आमतौर पर desktop PC या Laptop में 160GB, 250GB, 500GB, 1TB और 2TB तक कि storage capacity की hard disk मिल सकती हैं।
Best Brand name of hard disk manufacturer
कुछ लोकप्रिय मॉफक्टोरिंग कंपनी के नाम :
- Seagate
- Western Digital
- Toshiba
- Hitachi
How Hard Disk Works?
इसमें एक गोलाकार डिस्क होती है। इस डिस्क को हम प्लाटर भी बोलते है। जिस पर Digitally डाटा को Save कर सकते है। यह डिस्क बहुत ही तेजी से घूमती है और जिसके स्पीड को हम RPM (Revolutions Per Minute) में मापते है। डिस्क का जितना ज्यादा RPM होता है उतना ही ज्यादा इसका डाटा Read और Write भी करता है।
Hard Disk में डाटा को सेव और प्राप्त करने लिए चुम्बकीय भंडारण (magnetic storage) का इस्तेमाल करती है। इसलिए इसे Electro-mechanical data storage device भी बोला जाता है। हार्ड डिस्क में डाटा को स्टोर करने के लिए एक या एक से ज्यादा disk (platter) इस्तेमाल होता है।
हर एक प्लेटर में एक बहुत ही पतली सी पट्टी लगी होती है, जो कि चुम्बकीय होती है। इन platters में बहुत सारे छोटे – छोटे track और sector मौजूद होते है और यह spindle की मदद से घूमता है। जब प्लेटर घूमना शुरू कर देता है तब Hard Disk में लगा एक Read/Write arm इसके ऊपर दाएं से बाएं खिसकता रहता है।
इसका काम platter से डाटा को रीड और व्रिठे करना होता है। जितनी speed से स्पिंडल, प्लेटर को घुमाएगा उतनी तेज़ी से Hard Disk में डाटा स्टोर होगा। इसकी सप्पड़ को RPM (Revolution Per Minute) में मैसूर किया जाता है। रपँ का मतलब होता है,कि प्लेटर ने एक मिनट में कितने चक्कर लगाए है। ज्यादातर Hard Disk की स्पीड 5400 RPM से लेकर 7200 RPM तक की होती है।
Hard Disk कितने Types की होती है – Types Of Hard Disk
हार्ड डिस्क चार तरह की होती है:
1. PATA (Parallel Advanced Technology Attachment)
PATA सबसे पुराने तरह की hard disk होती है। इस का इस्तेमाल सबसे पहली बार 1986 में किया गया था। PATA Hard Disk को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए ATA interface standard का इस्तेमाल करते है। इस प्रकार के drive को हम Integrated Drive Electronics (IDE) और Enhanced Integrated Drive Electronics (EIDE) drive के नाम से भी refer करते हैं। इसका data transfer rate 133MB/s तक की होती है। यह Drive magnetism के उपयोग से data को store करती है।
2. SATA (Serial Advanced Technology Attachment)
आज के समय के ज्यादातर computer और laptop में आपको इसी तरह की हार्ड डिस्क देखने को मिलेगी। एक PATA drive की तुलना में SATA हार्ड डिस्क का data transfer rate ज्यादा होता है और इसकी speed 150MB/s से 600MB/s तक की हो सकती है। यह पुरानी hard disk drive से ज्यादा अच्छी है।
3. SCSI (Small Computer System Interface)
इस तरह के hard disk कंप्यूटर से जुड़ने के लिए छोटे-छोटे computer system interface का इस्तेमाल करते है। ये IDE hard drive से काफी मिलती-जुलती है। SCSI, IDE और SATA के मुकाबले ज्यादा Rate पर घूमता हैं। IDE और SATA drives आम-तौर पर लगभग 7,200 RPM पर spin करते हैं, जबकि SCSI 10,000 RPM से लेकर 15,000 RPM तक spin करती हैं।
4. SSD (Solid State Drives)
यह आज के सबसे नए drive SSD होते है। बाकी सभी Hard Disk devices की तुलना में काफी बेहतर और तेज होते है. SSD data को store करने के लिए flash memory technology का इस्तेमाल करती है। SSD में कोई भी moving component नहीं होते हैं, इसलिए ये बहुत ही fast होते हैं। SSD की कीमत बाकी hard disk के मुकाबले ज्यादा होती है।
Parts of Hard Disk
हार्ड डिस्क के कुछ parts के बारे में नीचे समझाया गया है -:
1. MAGNETIC PLATTERS
यह हार्ड डिस्क का एक important part होता है, जिसमे digital information को चुम्बकीय रूप (magnetic form) में store किया जाता है। इसमे से डाटा को binary form (0 or 1) में save या read करने के लिए किया जाता है।
2. READ/WRITE HEAD
यह एक छोटा-सा magnet होता है, जो कि read/write arm के आगे लगा होता है। यह platter के उप्पर दाएं से बाएं खिसकता रहता है और डाटा को read और store करता है। हर एक platter में दो read/write head लगे होते हैं, जो कि ऊपर और नीचे की ओर लगे होते हैं।
3. ACTUATOR
इसकी मदद से Read-/write arm घूम पाता है।
4. SPINDLE Motor
यह एक तरह की motor होती है, यह platter के बीच में होता है। इसकी मदद से ही platters घूम पाते है। एक spindle motor को लगातार इस्तेमाल के लिए कई घंटों तक स्थिर और लगातार चलते रहना चाहिए।
5. LOGIC BOARD
यह एक तरह की chip या circuit board होता है। यह hard disk के नीचे की तरफ लगा होता है। जो की hard disk से input या output की सभी जानकारी को control करता है।