![]() |
Computer topology |
आज के इस आर्टिकल में हम पढ़ने वाले कि बस टोपोलॉजी क्या होती है। पहले के आर्टिकल में हमने पढ़ा था कि topology क्या होती है और इसके कितने प्रकार होते है। लेकिन आज के दिन हम topology के पहले प्रकार के बारे में पढ़ने वाले जिसका नाम है Bus Topology.
पहले हम पढ़ेंगे कि बस टोपोलॉजी क्या होती है और उसके बाद पढ़ेंगे कि बस टोपोलॉजी के कुछ फायदे और नुक्सान के बारे में। बस टोपोलॉजी पढ़ने से पहले हमे पता होना चाहिए कि टोपोलॉजी आखिर होती क्या है।
What is Topology?
एक network में किस तरह से सारे devices एक दूसरे से connect होंगे उसे topology कहा जाता है। दुसरे शब्दों में कहे तो एक नेटवर्क में कंप्यूटर के arrangement को टोपोलॉजी कहा जाता है।
अगर आप टोपोलॉजी के बारे में पूरा आर्टिकल पढ़ना चाहते है तो इस लिंक पर क्लिक कीजिये – Topology क्या होती है – What is Topology in Hindi? Types of Topology
What is a Bus Topology?
![]() |
Bus Topology |
Topology का पहला प्रकार bus topology होता है। इस तरह के टोपोलॉजी में एक तार (cable) की मदद से ही सारे computers एक – दुसरे से जुड़े होते है।
इस cable के शुरू (start) और अंत (end) में एक main device लगा होता है जिसे हम टर्मिनेटर (terminator) के नाम से जानते है। यह टर्मिनेटर Signals को control में रखता है। इस topology में सारे कंप्यूटर एक ही line में जोड़े जाते है। इसके लिए terminator का इस्तेमाल किया जाता है।
इसमें हर एक कंप्यूटर को node कहा जाता है। इसमें एक लम्बी सी cable का इस्तेमाल किया जाता जिससे सारे nodes connected होते है और इस cable को backbone cable भी कहा जाता है क्योकि यही केबल सारे nodes को जोड़के रखती है।
Advantages of Bus Topology – बस टोपोलॉजी के लाभ
बस टोपोलॉजी के कुछ महत्वपूर्ण फायदे होते है जो कि नीचे दिए गए है।
- बस टोपोलॉजी बहुत ही सस्ती Topology होती है।
- Bus Topology को इनस्टॉल करना बहुत ही आसान होता है।
- इस Topology में काफी कम केबल का इस्तेमाल किया जाता है।
Disadvantages of Bus Topology – बस टोपोलॉजी के नुक्सान
बस टोपोलॉजी के कुछ नुक्सान भी होते है जो कि नीचे दिए गए है।
- यह Topology थोड़ा slow काम करती है।
- अगर कोई एक कंप्यूटर ख़राब हो जाता है तो इसकी वजह से data transfer होना रुक जाता है।
- बस टोपोलॉजी में बाद में किसी भी कंप्यूटर को जोड़ना मुश्किल होता है।
- इस तरह की टोपोलॉजी में केबल की लम्बाई सीमित (limited) होती है।
- इस टोपोलॉजी को किसी बड़े network को बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।