What is a Mesh Topology in Hindi? | Advantages and Disadvantages

Computer topology
Computer topology

 आज के इस आर्टिकल में हम मेष टोपोलॉजी के बारे में पढ़ने वाले है। पहले के articles में हमने पढ़ा था कि टोपोलॉजी क्या होती है और इसके कितने प्रकार होते है। साथ ही में हमने इसके 4 प्रकार के बारे में भी पढ़ लिया था लेकिन आज के आर्टिकल में हम पढ़ेंगे इसके पाचवे प्रकार के बारे – मेष टोपोलॉजीy क्या होती है और इसके क्या फायदे और नुक्सान होते है।


What is Computer Topology?

एक नेटवर्क में कंप्यूटर आपस में किस तरह से जुड़े हुए होते है उस तरीके को कंप्यूटर टोपोलॉजी कहा जाता है। कंप्यूटर के arrangement को ही टोपोलॉजी बोला जाता है। 
कंप्यूटर टोपोलॉजी पांच तरह की होती है जितने नाम नीचे दिए गए है -:

  1. Bus Topology
  2. Ring Topology
  3. Star Topology
  4. Tree Topology
  5. Mesh Topology

इनमे से चार टोपोलॉजी के बारे में हमने पहले पढ़ा हुआ है तो आज के इस आर्टिकल में हम इसके लास्ट टोपोलॉजी के बारे में पढ़ने जा रहे है। 



What is Mesh Topology?

Mesh Topology
Mesh Topology





Mesh Topology में हर एक कंप्यूटर बाकी सारे सभी computers से connected होते है। मेष टोपोलॉजी में कोई भी host या main कंप्यूटर नहीं होता है। इसमें हम डाटा को एक कंप्यूटर से बाकी सारे computers में भेज सकते है। इस टोपोलॉजी में डाटा को भेजने के कई सारे paths होते है क्योकि एक ही कंप्यूटर बाकी सारे computers से जुड़े होते है।

Type of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी कितने प्रकार के होते है

  1. Full Mesh Topology
  2. Partial Mesh Topology


1. Full Network Topology

Full Mesh Topology
Full Mesh Topology



Full Mesh Topology मे हर कंप्यूटर एक दूसरे से आपस मे जुड़े होते है। मेष टोपोलॉजी का एक फायदा यह होता है कि अगर नेटवर्क मे एक कंप्यूटर फ़ैल हो जाता है तो traffic सीधा दुसरे कंप्यूटर पर redirect हो जाता है। फुल मेष टोपोलॉजी की figure देखकर आप समझ सकते है।

2. Partial Network Topology

Partial Mesh Topology
Partial Mesh Topology




पार्शियल मेष टोपोलॉजी मे कुछ computers (Nodes) मेष टोपोलॉजी की जैसे ही आपस में जुड़े होते है लेकिन बाकी के computers केवल 1 या 2 devices से जुड़े होते है। partial mesh टोपोलॉजी मे workstations (computers) indirectly दुसरे devices से जुड़े होते है। पार्टिकल्ल्य मेष टोपोलॉजी कम खर्चीली होती है। इस टोपोलॉजी का figure देखकर आप समझ सकते है।

Advantages of Mesh Topology

मेष टोपोलॉजी के कुछ फायदे होते है जो कि नीचे दिए गए है -:

  • इस टोपोलॉजी में Data को अलग-अलग devices से एक समय में दुसरे devices में भेजा जा सकता है।
  • अगर इसमें एक node (computer) fail भी हो जाए तब भी डेटा के transfer में कुछ भी असर नहीं होता है क्योकि एक ही नोड सभी nodes के साथ जुड़े होते है।
  • इसमें दुसरे nodes को बिना disturb किये, नेटवर्क में changes या नेटवर्क को बड़ा कर सकते है।


Disadvantages of Mesh Topology

मेष टोपोलॉजी के कुछ नुक्सान होते है जो कि नीचे दिए गए है -:

  • यह topology बाकी टोपोलॉजी की तुलना में मंहगी होती है।
  • इस नेटवर्क को Set-up और maintenance करना काफी मुश्किल होता है।


Thanks For Reading My Article


1 thought on “What is a Mesh Topology in Hindi? | Advantages and Disadvantages”

Leave a Comment