What is a Ring Topology in Hindi? Advantages and Disadvantages

 

Computer Network
Computer Network

आज के इस आर्टिकल में हम पढ़ने वाले है कि रिंग टोपोलॉजी क्या होती है और इसके क्या फायदे और नुक्सान होते है। पहले के आर्टिकल्स में हम पढ़ चुके है कि टोपोलॉजी क्या होती है और इसके प्रकार है और साथ में ही हमने बस टोपोलॉजी को एक अलग आर्टिकल में भी पढ़ा था। तो पहले पढ़ लेते है कि आखिर टोपोलॉजी होती है फिर उसके बाद हम पढ़ेंगे कि रिंग टोपोलॉजी के बारे में।


टोपोलॉजी क्या होती है ? What is a Topology?

एक network में बहुत सारे कंप्यूटर होते है जो कि एक दुसरे से connected होते है। टोपोलॉजी एक network में बहुत सारे computers के designs को कहा जाता है या दुसरे शब्दो में कहा जाए तो एक नेटवर्क में सारे कंप्यूटर के arrangement को टोपोलॉजी बोला जाता है।

एक नेटवर्क में कंप्यूटर अलग अलग तरीको से एक दुसरे से जुड़े होते है जैसे किसी नेटवर्क में computers ring की फॉर्म में connected होते है या कभी star की फॉर्म में जुड़े होते है।

टोपोलॉजी के 5 प्रकार होते है –

  1. Bus Topology
  2. Ring Topology
  3. Star Topology
  4. Mesh Topology
  5. Tree Topology

पहले के आर्टिकल में हमने bus topology के बारे में पढ़ा था तो आज के दिन हम ring टोपोलॉजी के बारे में पढ़ने जा रहे है।


What is a Ring Topology?


Ring Topology
Ring Topology



इस network में सारे कंप्यूटर एक ring की form में connected रहते है। ring topology में आख़िरी कंप्यूटर को सबसे पहले कंप्यूटर के साथ जोड़ा जाता है। ring topology के अंदर कोई भी host, main या फिर controlling computer नहीं होता है। इसमें एक कंप्यूटर अपने से पास के दो computers से connected होते है। हर एक कंप्यूटर में दो NIC (Network Interface Card) लगे होते है। रिंग टोपोलॉजी में डाटा सिर्फ एक ही दिशा में Flow होता है।

जब इस नेटवर्क में डाटा को एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर भेजना होता है तो यह direct नहीं भेज सकते है। पहले भेजने वाला कंप्यूटर अपने अगले कंप्यूटर को डाटा भेजता है और वो कंप्यूटर डाटा को check करता है कि यह डाटा इसके लिए है की नहीं और अगर इसके लिए नहीं होता है तब यह कंप्यूटर अपने अगले वाले कंप्यूटर को डाटा भेज देता है और यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि सही कंप्यूटर को यह डाटा नहीं मिल जाता।


Advantages of Ring Topology

Ring Topology के कुछ प्रमुख फायदे होते है जो आपको नीचे दिए गए है –

  • इस तरह के topology में speed काफी अच्छी होती है।
  • ring topology को install करने में ख़र्चा कम लगता है।
  • इस Topology को manage करना आसान होता है।
  • ring topology में नेटवर्क अच्छा काम करता है क्योकि इसमें किसी भी तरह का central device नहीं होती है।
  • अगर इसमें एक कंप्यूटर काम करना बंद करदे तो दुसरे दिशा से काम को जारी रखा जा सकता है।


Disadvantages of Ring Topology

रिंग Topology के कुछ नुकसान भी होते है। जो आपको नीचे दिए गए है।

  • इस टोपोलॉजी में अगर कोई एक कंप्यूटर खराब होता है तो इस वजह से पूरा नेटवर्क भी खराब हो जाता है।
  • ring topology में कंप्यूटर एक-दूसरे पर निर्भर रहते है।
  • इस नेटवर्क में speed कंप्यूटर की संख्याओं पर निर्भर करती है। अगर कम कंप्यूटर है तो speed अच्छी मिलेगी और अगर कंप्यूटर ज्यादा है तो speed धीमी हो जाएगी।
  • Ring Topology में troubleshoot करना यानी problem का पता लगाना बहुत कठिन होता है।


Thanks For Reading My Article



2 thoughts on “What is a Ring Topology in Hindi? Advantages and Disadvantages”

Leave a Comment