What is the difference between LAN, MAN and WAN in Hindi? Explain in Simple Words




LAN vs MAN vs WAN


LAN vs MAN vs WAN




नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि लें, मन और वैन के बीच क्या अंतर होता है? साथ ही लें, मन, और वैन क्या होता है ? हमने पहले के आर्टिकल में जाना था कि लें नेटवर्क, मन नेटवर्क और वैन नेटवर्क क्या होता है और इनके क्या – क्या फायदे और नुक्सान होते है? लेकिन आज हम इन तीनो के बीच के अंतर को समझेंगे।

पूरी दुनिया में जानकारी का आदान – प्रदान करने के लिए अलग – अलग प्रकार के networking system का इस्तेमाल किया जाता है। हर कोई अपने जरुरत के हिसाब से नेटवर्क बनाता है। एक नेटवर्क में एक से ज्यादा कंप्यूटर आपस में जुड़े होते है। कंप्यूटर नेटवर्क को उनके Size, Distance Coverage और Data Transfer Speed के आधार पर तीन प्रकारों में बांटा गया है – लोकल एरिया नेटवर्क (LAN), वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) और मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क (MAN), तो आज हम इनके बीच के नतर को समझेंगे।


What is LAN Network?



LAN का फुल फॉर्म Local Area Network होता है। लोकल एरिया में सभी डिवाइसों को जोड़ने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। इस नेटवर्क का साइज कम होता है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल एक बिल्डिंग के सभी डिवाइसों को जोड़ने के लिए किया जाता है। इसको हम स्कूल, कॉलेजेस या किसी एक बिल्डिंग में कंप्यूटर नेटवर्क बना सकते है।


What is MAN Network?



MAN का पूरा नाम Metropolitan area network होता है। इसका क्षेत्रफल (डिस्टेंस कवरेज) LAN से ज्यादा लेकिन एक वैन से कम होता है। इसका इस्तेमाल एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने के लिए किया जाता है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल आमतौर पर कम किया जाता है।

What is WAN Network?



WAN का पूरा नाम Wide Area Network होता है। इसका क्षेत्रफल (डिस्टेंस कवरेज) सबसे ज्यादा होता है। इस नेटवर्क के इस्तेमाल से हम एक देश को दुसरे देशो से जोड़ सकते है। इस नेटवर्क का सबसे अच्छा उदाहरण इंटरनेट है जिसके इस्तेमाल से हम आज के समय में हम सभी लोग ईमेल सर्विस, शेयरिंग, बैंकिंग सर्विस, टिकट बुकिंग, डौन्लोडिंग फाइल्स, आदि सेवाओं का इस्तेमाल करते है।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ?

Difference Between LAN, MAN and WAN Network


S.No. LAN Network MAN Network WAN Network
1. इस नेटवर्क की फुल फॉर्म Local Area Network होती है। इस नेटवर्क की फुल फॉर्म Metropolitan Area Network होती है। इस नेटवर्क की फुल फॉर्म Wide Area Network होती है।
2. LAN नेटवर्क के इस्तेमाल से एक छोटे से भौगोलिक एरिया में कंप्यूटर नेटवर्क बना सकते है। MAN नेटवर्क का इस्तेमाल हम एक शहर को दुसरे शहर से जोड़ने के लिए जाता है। यह लें से ज्यादा एरिया कवर करता है। WAN नेटवर्क का इस्तेमाल हम एक देश को दुसरे देश या फिर पूरे विश्व को नेटवर्क से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह सभी नेटवर्क में सबसे ज्यादा एरिया कवर करता है।
3. यह नेटवर्क सिर्फ प्राइवेट होता है। यह नेटवर्क प्राइवेट या पब्लिक हो सकता है। यह नेटवर्क प्राइवेट या पब्लिक हो सकता है।
4. इसका डिज़ाइन और मेंटेनेंस करना आसान होता है। इसका डिज़ाइन और मेंटेनेंस करना मुश्किल होता है। इसका डिज़ाइन और मेंटेनेंस करना मुश्किल होता है।
5. इस नेटवर्क की range लगभग 10 से 1000 मीटर तक के बीच होती है। इस नेटवर्क की range लगभग 5 से 50 किलोमीटर तक के बीच होती है। इस नेटवर्क की range लगभग 100000 किलोमीटर तक होती है।
6. इस नेटवर्क की स्पीड (10/100/1000 Mbps) सबसे ज्यादा होती है। इस नेटवर्क की स्पीड (100 Mbps) लें से कम लेकिन वैन से ज्यादा होती है। इस नेटवर्क की स्पीड (10-20 Mbps) बाकी सभी नेटवर्क की तुलना में कम होती है।
7. इस नेटवर्क का उदाहारण है – इथरनेट और वाई-फाई। इस नेटवर्क का उदाहारण है – सिटी केबल नेटवर्क। इस नेटवर्क का उदाहारण है – इंटरनेट, मोबाइल फोन और सेटेलाइट।



Thanks For Reading My Article






2 thoughts on “What is the difference between LAN, MAN and WAN in Hindi? Explain in Simple Words”

Leave a Comment