![]() |
SSD |
आजकल किसी भी लैपटॉप या कंप्यूटर में SSD स्टोरेज आने लगी है और काफी लोग हार्ड डिस्क के बदले SSD लगाना ज्यादा पसंद करते है लेकिन क्या आप SSD के बारे में जानते है कि यह क्या होता है और इसके क्या – क्या फायदे है? SSD किस तरह से काम करता है? तो यह सब जानकारी आज में आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा।
Full-Form of SSD
SSD की फुल फॉर्म Solid State Drive होती है।
What is SSD?
SSD एक प्रकार की सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है, जो HDD की तरह ही बड़ी मात्रा में डेटा को परमानेंटली स्टोर करके रख सकती है। लेकिन SSD में HDD की तरह किसी भी तरह का मैकेनिकल पार्ट्स नही होता है। SSD में डेटा को स्टोर करने के लिये एक अर्धचालक चिप (Semiconductor Chip) का इस्तेमाल किया जाता है। SSD भी एक flash storage का ही प्रकार होता है जैसे कि मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव होती हैं।
HDD की तरह डेटा को Read या Write करने के लिये किसी भी तरह का Spinning Disks और Mechanical Arm जैसी पार्ट्स नही होते है। SSD काफी ज्यादा फ़ास्ट स्टोरेज डिवाइस होती है इसलिए जिन लोगो को एक पावरफुल कंप्यूटर या बेस्ट परफॉरमेंस चाइये होती है वो कंप्यूटर या लैपटॉप में SSD स्टोरेज डिवाइस करते है। लेकिंग SSD स्टोरेज डिवाइस की कीमत हार्ड डिस्क से काफी ज्यादा होती है। कुछ लोग तो SSD और HDD देवीकेस दोनों को ही अपने कंप्यूटर में इस्तेमाल करते है। SSD की स्पीड HDD के मुकाबले काफी फ़ास्ट होती है और SSD पावर भी काम इस्तेमाल करते है।
उदाहरण के लिए अगर HDD डिवाइस कंप्यूटर को Boot-Up करने में 30 Seconds का समय लगाती है, तो इसी काम को करने के लिए एक SSD डिवाइस केवल 8 Seconds का समय लेके कर सकती है।
SSD के फायदे – Advantages of SSD
अगर परफॉरमेंस के मामले में देखे तो SSD बेहतर होती है। Solid-State Drive (SSD) काफी फायदे होते है जो नीचे दिए गए है –
1. गति (Speed)
SSD में मैकेनिकल पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रीकल सर्किट का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके की वजह से इसकी डेटा एक्सेस स्पीड काफी ज्यादा हो जाती है। यह माइक्रोसैकेण्ड में होती है। इसी वजह से SSD की स्पीड HDDs के मुकाबले कई गुना अधिक तेज (Faster) हो जाती है।
2. बिजली की खपत (Power Consumption)
SSD में किसी भी तरह का कोई भी मेकैनिकल मूविंग पार्ट्स नहीं होता है जिसकी वजह से SSD बहुत ही कम बिजली का इस्तेमाल करते है। जिन लैपटॉप में HDD के बदले Solid State Drive का इस्तेमाल होता है उन लैपटॉप में काफी अच्छी Battery Life होती है।
3. Reliable & Durable
SSD आमतौर पर HDD की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होती है। अगर आपसे अचानक से कभी आपका लैपटॉप गिर जाए तो इस स्थिति में SSD को उतना ज्यादा नुक्सान नही होता है और आपका डेटा भी सुरक्षित (Safe) रहता है। जबकि हार्ड डिस्क में मैकेनिकल पार्ट्स होने की वजह से उनके टूटने या खराब हो जाने की संभावना ज्यादा रहती है।
4. Less Noise
SSD एक नॉन-मैकेनिकल storage device होता है, जिसके कारण Solid-State Drive (SSD) किसी भी तरह का शोर नही करता है। जब आप को कंप्यूटर चलते है तो चलते समय कंप्यूटर में काफी आवाज होती है क्योकि इसमें हार्ड डिस्क स्टोरेज का इस्तेमाल होता है और इसके मैकेनिकल पार्ट्स डेटा को स्टोर और प्राप्त करते समय काफी शोर करते है। इसके बजाये SSD में सिर्फ मेमोरी चिप का ही इस्तेमाल होता है और इसी वजह से वह बिना किसी आवाज किये अपना काम करता रहता है।
SSD के नुक्सान – Disadvantages of SSD
SSD के फायदे तो काफी सारे है लेकिन इसके साथ – साथ इसके कुछ नुकसान भी है, जो कि नीचे बताये गए है –
1. Storage Capacity
अगर आपको अपने डेटा को स्टोर करने के लिये ज्यादा स्टोरेज वाली SSD चाहिए तो वो आपको देखने को नहीं मिलेगी। वही अगर HDD की बात करे तो यह आपको काफी ज्यादा स्टोरेज कैपेसिटी के साथ मिल जाती है और इनका प्राइस भी काफी कम होता है।
2. Price
अभी भी ज्यादातर डेस्कटॉप और लैपटॉप में Hard Disk का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योकि यह काफी सस्ती होती है। जबकि Solid State Drive की कीमत बहुत ज्यादा Expensive होती है, जो कि इसका सबसे बड़ा नुकसान है।