What is Monitor in Hindi? Types of Monitor Full Explain



Monitor
Monitor





आज के इस आर्टिकल में हम Monitor के बारे में जानेंगे। आप सभी को monitor के बारे में तो पता ही होगा लेकिन क्या आप मॉनिटर के बारे में सब कुछ जानते है? जैसे कि यह कितने तरह के होते है और यह काम किस तरह से करते है और भी बहुत कुछ जो कि यह सब आप इस लेख में पढ़ेंगे। 

What is Monitor?

Monitor एक output device होता है। यह एक ऐसा hardware होता है जिसका काम हमें visual को दिखाना होता है और इसे इसलिए computer की भाषा में monitor को Visual Display Unit भी कहा जाता है। मॉनिटर कंप्यूटर का एक एहम हिस्सा होता है और इसी की मदद से हम कंप्यूटर के output को देख पाते है। 

Monitor की मदद से हम कंप्यूटर के process की गई data, image, video, text और sounds को display screen में देख और सुन सकते है। यह एक soft copy होती है जो मॉनिटर की display में हमें दिखती है। कंप्यूटर का display unit मॉनिटर होता है। 

Monitor को हम कई नामो से जानते है जैसे – Visual Display Unit, Display, Screen, Visual Screen, Computer Screen, Display Screen, Computer Monitor, आदि। 

Who Invented Monitor?

Monitor का अविष्कार या कंप्यूटर मॉनिटर के पिता एक german scientist थे, जिनका नाम Karl Ferdinand Braun था और उन्होंने 1897 में पहला Cathode Ray Tube invent किया था। 

Read -:

What is Input Device in Hindi? Types of Input Devices

What is CPU in Hindi? Parts Of CPU? Full Explain

What is Ram in Hindi? Characteristics and Types of RAM

Types of Monitors Based On Their Color

Monitor को उनके प्रदर्शित रंगो (Colors) के आधार पर 3 भागो में बांटा गया है -:

1. Monochrome Monitor

Monochrome Monitor असल में दो शब्दों से मिलकर बने है जिसमे पहला शब्द Mono है जिसका मतलब होता है एक या अकेला (Single) और दूसरा शब्द है Chrome यानी कि रंग (Color)। तो इसलिए जो Monochrome Monitor होते है उनमे सिर्फ Black and White color ही होता है। 

2. Grayscale Monitor

Grayscale Monitor भी Monochrome monitor की तरह ही होते है लेकिन इस तरह के monitor के display में Gray Shades ही दिखते है। इसमें जो shades होते है वो केवल black से white की scale में होते है और कोई color इसमें नहीं होता है। 

3. Color Monitor

Color monitor की मदद से आप display में कई सारे color के combination की images या videos देख सकते हो। Color Monitor RGB (Right Green Blue) की Form में Display होता है। इन्ही तीन colors के adjustments से ही हमें monitor की Screen पर अलग – अलग color दिख पाते है। इसी RGB के concept से हम high resolution के graphics को monitor पर देख सकते है। 

कंप्यूटर मॉनिटर के प्रकार – Types of Monitor

Monitors के types तो बहुत सारे मौजूद है लेकिन हम कुछ important और प्रचलित monitors fके बारे में आपको बताएंगे -:

1. CRT Monitor (Cathode Ray Tube)

CRT monitor में एक CRT यानी कि cathod ray tube का इस्तेमाल किया जाता है, इसे picture tube भी कहते है। CRT technique का इस्तेमाल पुराने televisions में किया जाता था। CRT monitor high colors display कर सकते थे और यह सस्ते भी होते थे। Cathod Ray Tube को बनाने के लिए vacuum tube, electron guns, deflection circuits, heaters और एक glass screen का इस्तेमाल किया जाता है। CRT Monitor color दिखाने में सक्षम होते है। इसमें pixels होते है जो कि एक electric beam की मदद से उन्हें light देते है। CRT monitor की मदद से Raster Graphics बनते है। इस तरह के monitor size में काफी ज्यादा बड़े होते है और space भी ज्यादा लेते है। इस monitor को चलाने के लिए बिजली की खपत भी ज्यादा होती है। 

2. LCD Monitor

LCD का पूरा नाम Liquid Crystal Display होता है और यह Monochrome Pixels का use करते हैं। बहुत सारे pixels के arrangements से image बनती है। इस तरह के monitors काफी हलके और कम बिजली का इस्तेमाल करते है। कम बिजली लेने की वजह से यह monitor कम heat पैदा करते है। आज के ज्यादातर computes में LCD monitors का इस्तेमाल किया जाता है। 

3. LED Monitor

LED का पूरा नाम Light-Emitting Diodes होता है। यह monitor आज के समय का latest monitor है। यह monitor बाकी monitors की तुलना में काफी कम बिजली लेते है और heat भी कम produce होती है। वजन में भी काफी हलके होते है और दिखने में भी बहुत thin और attarctive होते है। इसकी display भी बहुत पतली होती है और environment friendly भी होते है लेकिन यह मॉनिटर बाकी monitors की तुलना में महंगे (Expensive) होते है। LED monitors high contrast वाली images बनाते है जिससे user को screen में लिखे text और image देखने में आसानी होती है। 

Thanks For Reading My Article

Leave a Comment