3 Ways to Take Screenshot in laptop 2023 (Hindi)

 

 

3 Ways to Take Screenshot in laptop 2022 (Hindi)
Screenshot

 

 

 


आज आप देखेंगे कि लपटॉप पर screenshot किस तरह से लिया जाता है। आज मैं आपको 3 ऐसे तरीके बताऊंगा जिनकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपने लैपटॉप में screenshot ले सकेंगे। आज के समय हर कोई अपना ज्यादातर काम laptop पर ही करता है तो ऐसे में उन्हें काफी बार अपने laptop पर screenshot लेने की जरुरत पड़ती है। mobile phone पर तो आप सभी screenshot ले लेते होंगे लेकिन laptop का क्या? तो आज मैं आपको laptop पर screenshot लेना बताऊंगा। 

 

 


3 Ways to Take Screenshot in laptop

 

 

1. Prt Sc Key

यह तरीका सबसे आसान और simple है किसी भी लैपटॉप में screenshot लेने का। आप अपने laptop पर दी हुई Prt Sc Key की मदद से सीधा ही screenshot ले सकते है। आपको यह key सबसे ऊपर की row में दिख जाएगी। आपको सिर्फ इस key को दबाना है और फिर किसी भी जगह पर paste करना है। 

जब आप लैपटॉप पर Prt Sc Key को दबाएंगे तो इसका screenshot आपके storage में direct save नहीं होगा बल्कि यह आपके laptop की RAM में save रहेगा।

आपको इसको अपने लैपटॉप के किसी दुसरे सॉफ्टवेयर में इसे paste करके save करना होगा जैसे कि आप इसके screenshot को paint सॉफ्टवेयर में paste करके save कर सकते है। 

 


नीचे दिए गए instructions को follow करे -:

  • आपको पहले उस screen पर जाना है जिसका आप screenshot लेना चाहते है। 
  • फिर आपको अपने लैपटॉप के Prt Sc Key को दबाना है। 
  • इसके बाद आपको अपने लैपटॉप में paint सॉफ्टवेयर को open करना है। 
  • paint खुल जाने के बाद, आपको keyboard से ctrl+v को press करना है। 
  • फिर आपके paint में screenshot paste हो जाएगा। 
  • इसके बाद आप इस paint फाइल को अपने लैपटॉप पर save करके रख सकते है। 

 

 

 

 

2. Snipping Tool

यह तरीका भी काफी आसान है, आपको अपने लैपटॉप के snipping tool को open करना है और इसकी मदद से आप अपने लैपटॉप में सीधा ही स्क्रीनशॉट ले सकेंगे और अपने लैपटॉप में इसको save भी कर सकेंगे। 

इस तरीके से आप अपने लैपटॉप में बड़ी आसानी से screenshot ले सकेंगे। snipping tool की मदद से आप अपने laptop की स्क्रीन के कितने भी हिस्सै का screenshot ले सकेंगे और अपने हिसाब से crop भी कर पाएंगे। 

Snipping टूल से screenshot लेने के लिए नीचे दिए गए instructions को follow करे -:

  • सबसे पहले तो आपको अपने laptop में वो स्क्रीन खोलनी है जिसका आप screenshot लेना चाहते है। 
  • इसके बाद आपको अपने लैपटॉप के windows key को दबाना है और Snipping Tool search करना है। 
  • Snipping टूल मिलने के बाद इसको open करना है। 
  • फिर आगे आपको एक + का symbol दिखेगा या New लिखा होगा तो उसपर आपको click करना है। 
  • New पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लैपटॉप का cursor आ जाएगा और आपको जितने area का screenshot लेना है आप कर्सर को drag करके ले सकते है। 
  • फिर आपके सामने screenshot बनकर आपको दिख जाएगा। 
  • इसके बाद आप इसको अपने लैपटॉप में save कर सकते है। 

 

 

 

 


3. Windows key + Prt Sc key

आपने सबसे पहले तरीके में prt sc key की मदद से screenshot लेने का तरीका देखा था, लेकिन उसमे आपको एक दूसरा software भी खोना पड़ता था उसको save करने के लिए, क्योकि यह के खुद से आपके laptop में save नहीं करती तो इसलिए यह 3 तरीका है जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप में सीधा screenshot को अपने storage में save कर सकते है।

आपको सिर्फ Windows key + Prt Sc key को एक साथ press करना है फिर आपको लैपटॉप के hard disk में यह automatically save हो जाएगा। 

 

Windows key + Prt Sc key की मदद से screenshot लेने के लिए नीचे दिए गए instructions को follow करे -:

  • सबसे पहले हर बार की तरह आपको लैपटॉप की screen पर जाना है जिसका आप screenshot लेना चाहते है। 
  • इसके बाद आपको अपने लैपटॉप के keyboard पर Windows key + Prt Sc key को एक साथ में press करना है।
  • Press करने के बाद आपके लैपटॉप के hdd या ssd में screenshot save हो जाएगी। 

 

 

 

Thanks For Reading My Article

 

Leave a Comment